पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में चल रहे दूसरे टेस्ट में नाबाद 335 रनों की मैराथन पारी खेलने वाले डेविड वॉर्नर (David Warner) संन्यास लेने पर विचार रहे हैं. डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले डेविड वॉर्नर ने तिहरा शतक जड़ने के बाद एक बातचीत में इस ओर इशारा किया. वॉर्नर ने कहा कि 2020 के बाद वो टी20 फॉर्मेट को छोड़ने पर विचार करेंगे, ताकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए और ज्यादा समय मिले.
डेविड वॉर्नर (David Warner) ने एडिलेड टेस्ट का तीसरा दिन खत्म होने के बाद कहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट को छोड़ने पर विचार करेंगे. वॉर्नर ने कहा ‘मेरे विचार से टी20 वर्ल्ड कप के बाद मैं इस बारे में सोचूंगा. 6 महीने बाद वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ियों की भरमार है और मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए.’
डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बताया कि वो थकान की वजह से टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहने पर विचार कर रहे हैं. डेविड वॉर्नर ने बयान दिया, ‘मैंने अभी सोचा नहीं है लेकिन जब आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आपके पांव थक जाते हैं. अभी तय नहीं है कि मैं अभी कौन सा फॉर्मेट छोड़ूंगा, मैं टेस्ट मैच खेलने के लिए टी20 फॉर्मेट छोड़ूंगा या कुछ और ये अभी मैंने तय नहीं किया है.’ आपको बता दें की डेविड वॉर्नर ने एडिलेड में 335 रनों की मैराथन पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मानना है कि रोहित शर्मा के अंदर टेस्ट मैचों में नाबाद 400 रनों के वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है.
-Mradul tripathi

No comments:
Post a Comment